रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती: आखिरी तारीख, आवेदन प्रक्रिया, एप्लीकेशन फीस, जानें सब कुछ...

नई दिल्ली। रेलवे विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के 368 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर पूरी की जा सकती है।
आवेदन की अंतिम तिथि
भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2025 है, जबकि एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।
योग्यता व आयु सीमा
-
उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
-
आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
(आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी)
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रक्रिया इस प्रकार है –
-
आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
-
“Create an Account” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
-
लॉगिन के बाद अपनी सभी डिटेल भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
श्रेणी के अनुसार फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
एप्लीकेशन फीस
-
Unreserved/OBC/EWS: ₹500
-
SC/ST/PH/महिला उम्मीदवार: ₹250
फीस रिफंड नीति के अनुसार, परीक्षा देने के बाद UR/OBC/EWS वर्ग को ₹400 और अन्य सभी वर्गों को पूर्ण राशि वापस की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथि
-
आवेदन की शुरुआत: चल रही है
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2025
-
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2025
उम्मीदवार यहां से Notification डाउनलोड करें

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
