web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • जॉब - एजुकेशन

        AFCAT 01/2026 के लिए आज आखिरी मौका: भारतीय वायु सेना भर्ती की आवेदन विंडो आज बंद

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Dec 21, 2025, 5:15 PM
        AFCAT 01/2026 के लिए आज आखिरी मौका: भारतीय वायु सेना भर्ती की आवेदन विंडो आज बंद
        Share :

        19 दिसंबर अंतिम तिथि, 31 जनवरी 2026 को होगी परीक्षा, 340 पदों पर होगा चयन

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद अहम है। AFCAT 01/2026 बैच के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि (19 दिसंबर) है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे केवल आज ही आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।

        इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे देरी किए बिना आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय वायु सेना में कुल 340 पदों पर भर्ती की जाएगी।

        इस दिन होगी AFCAT परीक्षा

        भारतीय वायु सेना द्वारा AFCAT परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 300 अंकों के होंगे।
        परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

        आयु सीमा

        • फ्लाइंग ब्रांच और NCC एंट्री: 20 से 24 वर्ष

        • ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच: 20 से 26 वर्ष

        शैक्षणिक योग्यता

        • फ्लाइंग ब्रांच:
          उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं गणित और भौतिकी में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ स्नातक डिग्री अनिवार्य है।

        • ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच:
          उम्मीदवार ने 12वीं गणित और भौतिकी में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों। साथ ही संबंधित क्षेत्र में SSC या B.Sc (Electronics) की डिग्री होनी चाहिए।

        ऐसे करें आवेदन

        AFCAT 01/2026 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं—

        1. सबसे पहले afcat.cdac.in वेबसाइट पर जाएं।

        2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

        3. व्यक्तिगत जानकारी भरें और फोटो, हस्ताक्षर व जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

        4. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण ध्यान से जांच लें।

        5. आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर सुरक्षित रखें।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        भाजपा गठबंधन जीतCrime Newsअर्थव्यवस्थावैश्विक बाजारIndia US NewsTariff News
        nextArticle