web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • जॉब - एजुकेशन

        CG Assistant Professor Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 15, 2025, 1:26 PM
        CG Assistant Professor Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन ने उच्च शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने 700 पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की है। यह निर्णय प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और अवसर की नई उम्मीद लेकर आया है।

        625 सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती

        इस निर्णय के तहत 625 सहायक प्राध्यापक पदों को स्वीकृति मिली है। इन पदों पर नियुक्ति होने से महाविद्यालयों में शिक्षण गुणवत्ता और शोध कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

        25 क्रीड़ा अधिकारी पदों से खेल गतिविधियों को बढ़ावा

        साथ ही 25 क्रीड़ा अधिकारी पदों को भी मंजूरी दी गई है। इन पदों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में खेलकूद और शारीरिक शिक्षा की गतिविधियां और सशक्त होंगी।

        50 ग्रंथपाल पदों से पुस्तकालय होंगे सशक्त

        इसके अलावा 50 ग्रंथपाल पदों पर भर्ती की स्वीकृति भी दी गई है। ग्रंथपालों की नियुक्ति से पुस्तकालयों का संचालन बेहतर होगा और विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री व्यवस्थित तरीके से मिल सकेगी।

        मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह निर्णय उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण वातावरण निर्मित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। वहीं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस निर्णय से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि प्रदेश की उच्च शिक्षा प्रणाली भी सशक्त होगी।

        प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, तकनीक और प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को बड़े पैमाने पर अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इस पहल से छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति का बेहतर उपयोग होगा और प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle