PNB SO Final Result 2025 Out: 350 पदों पर हुई नियुक्ति, जानें चयनित उम्मीदवारों को कब और कहां करना है रिपोर्ट

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर चयन सूची देख सकते हैं।
कुल पदों की संख्या
इस भर्ती के तहत बैंक ने कुल 350 पदों पर नियुक्तियां की हैं। इनमें क्रेडिट ऑफिसर, इंडस्ट्री ऑफिसर, मैनेजर-आईटी, सीनियर मैनेजर-आईटी, मैनेजर-डेटा साइंटिस्ट, सीनियर मैनेजर-डेटा साइंटिस्ट, मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी और सीनियर मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी जैसे पद शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया और रिपोर्टिंग शेड्यूल
भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर पूरी की गई। दोनों चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट बैंक ने पीडीएफ के रूप में जारी की है।
बैंक ने सभी चयनित उम्मीदवारों को अनंतिम नियुक्ति पत्र भेज दिए हैं। अब उन्हें 29 सितंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे अपने निर्धारित प्रशिक्षण केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान ज्वाइनिंग की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद प्रशिक्षण देकर उम्मीदवारों को देशभर की शाखाओं और विभागों में नियुक्त किया जाएगा।
ऐसे देखें PNB SO Final Result 2025
-
सबसे पहले pnbindia.in पर जाएं।
-
होमपेज पर Career/Recruitment सेक्शन खोलें।
-
अब “PNB SO Final Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
पीडीएफ खुलेगी, इसमें Ctrl+F दबाकर अपना नाम/रोल नंबर खोजें।
-
चयनित होने पर रिपोर्टिंग स्थल नोट करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
