web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • जॉब - एजुकेशन

        ICAI CA January 2026 Exam: आज से शुरू आवेदन प्रक्रिया, जानें पूरी डिटेल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 3, 2025, 5:44 PM
        ICAI CA January 2026 Exam: आज से शुरू आवेदन प्रक्रिया, जानें पूरी डिटेल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने जनवरी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 16 नवंबर तक बिना लेट फीस आवेदन कर सकते हैं।

        नई दिल्ली। चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA जनवरी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 3 नवंबर 2025 से शुरू कर दी है।
        जो उम्मीदवार फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या फाइनल कोर्स के लिए परीक्षा देना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

         आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

        • बिना विलंब शुल्क के अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2025

        • विलंब शुल्क (₹600 या US $10) के साथ अंतिम तिथि: 19 नवंबर 2025

        • एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 20 से 22 नवंबर 2025

         आवेदन प्रक्रिया

        icai.nic.in पर जाएं।
         “ICAI CA January 2026 Exam Registration” लिंक पर क्लिक करें।
         लॉगिन या नया पंजीकरण करें।
         आवेदन पत्र भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
         पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

         परीक्षा कार्यक्रम

        • CA Final (Group 1): 5, 7, 9 जनवरी 2026

        • CA Final (Group 2): 11, 13, 16 जनवरी 2026

        • CA Intermediate (Group 1): 6, 8, 10 जनवरी 2026

        • CA Intermediate (Group 2): 12, 15, 17 जनवरी 2026

        • CA Foundation: 18, 20, 22, 24 जनवरी 2026

        ICAI ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि सर्वर या तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        School Van AccidentJail Death IssueVijay Sharmaहिस्ट्रीशीटर गिरफ्तारीVishnu Deo SaiChhattisgarh SportsSports Development
        nextArticle