Excise Constable Admit Card 2025 जारी: 9 सितंबर को दो शिफ्टों में होगी परीक्षा, ऐसे करें हॉल टिकट डाउनलोड

भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर लॉगिन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 9 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों – सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा दिवस पर जरूरी डाक्यूमेंट्स
-
एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
-
एक ओरिजिनल फोटो आईडी (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि)
ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र पर आधार से जुड़ा मल्टी-लेवल बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया
एमपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2025 में चयन 3 चरणों से होगा:
-
ऑनलाइन लिखित परीक्षा
-
शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT)
-
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
-
सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “Test Admit Card – Excise Constable Recruitment Test – 2024” लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि (DD/MM/YYYY) और सुरक्षा कोड (मां के नाम के पहले दो अक्षर + आधार नंबर के आखिरी 4 अंक) दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
-
इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें और परीक्षा दिवस पर साथ लेकर जाएं।
शिफ्ट टाइमिंग
-
पहली शिफ्ट (सुबह): रिपोर्टिंग 8:00 बजे से 9:00 बजे तक, परीक्षा 10:00 बजे से 12:00 बजे तक।
-
दूसरी शिफ्ट (दोपहर): रिपोर्टिंग 1:00 बजे से 2:00 बजे तक, परीक्षा 3:00 बजे से 5:00 बजे तक।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए शिफ्ट डिटेल्स को ध्यान से देखें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
