web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • जॉब - एजुकेशन

        DSSSB TGT Recruitment 2025: 5346 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 7 नवंबर

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 9, 2025, 6:54 PM
        DSSSB TGT Recruitment 2025: 5346 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 7 नवंबर
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        DSSSB ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 5346 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। योग्य उम्मीदवार dsssbonline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

        नई दिल्ली।
        दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 2025 के लिए ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 5346 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

        पदों का विवरण:

        पद / विषय मेल पद फीमेल पद
        TGT Mathematics 744 376
        TGT English 869 104
        TGT Social Science 310 92
        TGT Natural Science 630 502
        TGT Hindi 420 126
        TGT Sanskrit 342 416
        TGT Urdu 45 116
        TGT Punjabi 67 160
        Drawing Teacher 15
        Special Education Teacher 2

        शैक्षणिक योग्यता:

        • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।

        • B.Ed / 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed / B.Ed-M.Ed जैसी शिक्षक प्रशिक्षण डिग्री।

        • CTET (पेपर-2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य।

        आयु सीमा:

        • अधिकतम आयु: 30 वर्ष।

        • SC/ST/OBC/दिव्यांग/महिलाओं को नियमानुसार आयु में छूट।

        • आयु की गणना 1 नवंबर 2025 के अनुसार।

        आवेदन शुल्क:

        • सामान्य वर्ग: ₹100

        • SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवार: शुल्क मुक्त

        आवेदन प्रक्रिया:

        1. DSSSB की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।

        2. पंजीकरण करें और लॉगिन करें।

        3. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

        4. शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट अपने पास रखें।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Security Alertभारत-पाकिस्तानटी20 वर्ल्ड कपIndia Pakistan Matchजशपुरघरेलू हिंसागर्भवती महिला
        nextArticle