छत्तीसगढ़ में वस्त्र उद्योग को मिलेगा 200% तक अनुदान, नई नीति से निवेशकों को बड़ा फायदा

औद्योगिक नीति 2024-30: वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत वस्त्र उद्योग को विशेष प्रोत्साहन देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य में निवेश करने वाले उद्यमियों को उनके स्थायी पूंजी निवेश पर 200% तक का अनुदान मिलेगा।
सरकार का उद्देश्य केवल उद्योगों में निवेश आकर्षित करना ही नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और स्थानीय हस्तशिल्प उद्योग को मजबूती देना भी है।
इस नीति में कौशल प्रशिक्षण अनुदान, 1,000 से अधिक रोजगार सृजित करने वाले उद्योगों को अतिरिक्त प्रोत्साहन, और टेक्सटाइल पार्क व औद्योगिक क्लस्टर की स्थापना जैसे विशेष प्रावधान शामिल हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और छत्तीसगढ़ वस्त्र उद्योग का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
