हिंदी-अंग्रेजी शीघ्रलेखन और कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन, अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025।

हिंदी-अंग्रेजी शीघ्रलेखन और कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन, अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शीघ्रलेखन (Stenography) और मुद्रलेखन (Typing) कंप्यूटर कौशल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी स्टेनोग्राफी (100 शब्द प्रति मिनट) तथा टाइपिंग गति (5000, 8000 और 10000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा) के लिए आयोजित की जाएगी।
आवेदन शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट https://ctsp.cg.nic.in पर किए जा सकते हैं। इस परीक्षा में 10वीं पास और न्यूनतम 16 वर्ष आयु पूरी कर चुके अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं।
आवेदन से जुड़ी मुख्य बातें
-
आवेदन सबमिट करने से पहले सभी प्रविष्टियों की अच्छी तरह जांच करें।
-
आवेदन सबमिट करने के बाद कोई सुधार का मौका नहीं मिलेगा।
-
परीक्षा केन्द्र आवंटन परिषद द्वारा उपलब्ध सिस्टम के अनुसार किया जाएगा।
-
आवेदन में स्पष्ट रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और काली स्याही से हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।
परीक्षा शुल्क
-
हिंदी/अंग्रेजी स्टेनोग्राफी परीक्षा:
-
अनारक्षित/ओबीसी – ₹400
-
अनुसूचित जाति/जनजाति – ₹200
-
-
हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षा:
-
अनारक्षित/ओबीसी – ₹300
-
अनुसूचित जाति/जनजाति – ₹150
-
महत्वपूर्ण निर्देश
-
आवेदन अपूर्ण या गलत जानकारी पाए जाने पर निरस्त किया जा सकता है।
-
परीक्षा शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
-
एक ही गति (Speed) की परीक्षा के लिए एक से अधिक केन्द्रों में आवेदन मान्य नहीं होगा।
-
आवेदन और शुल्क जमा करने के बाद प्रिंट की एक प्रति सुरक्षित रखें।
-
प्रवेश पत्र जारी होने पर वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
परीक्षा के दिन आवश्यक दस्तावेज़
-
प्रवेश पत्र (Admit Card)
-
पहचान पत्र (Aadhaar, PAN, DL या Voter ID में से कोई एक)
-
केवल ब्लैक पेन और पेंसिल-इरेज़र लाने की अनुमति
-
मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन आदि प्रतिबंधित
कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा प्रक्रिया
परीक्षा शुरू होने से 5 मिनट पहले लॉग-इन करना होगा। प्रश्नपत्र देखने के बाद पर्यवेक्षक के निर्देश पर स्टार्ट बटन से परीक्षा प्रारंभ होगी। 15 मिनट बाद परीक्षा स्वतः समाप्त हो जाएगी।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
