रायपुर (CGVARTA)। कांग्रेस (Congress) के घोषणा पत्र पर प्रदेश के हर वर्ग ने भरोसा जताया है। ये बातें प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष दीपक बैज ने कही। उन्होंने कहा, 3 दिसंबर को फिर कांग्रेस (Congress) की सरकार बनने जा रही है और 2018 में भाजपा सरकार की बिदाई के साथ शुरू हुई नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की कांग्रेस की विकास यात्रा निर्बाध गति से आगे बढ़ेगी।
प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी और भाजपा के घोषणा पत्र से किनारा कर लिया, भरोसा नही किया। भाजपा नेताओं को दिन में सपना देखने की आदत पड़ गई है। भाजपा के अधिकांश बड़े नेता चुनाव हार रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशियों को भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का ही समर्थन नहीं मिला।