चंद्र ग्रहण 2025: गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें क्या बरतें सावधानी

रायपुर। साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की मध्य रात्रि को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में पूरी तरह दिखाई देगा और इसकी अवधि लगभग 3 घंटे 30 मिनट रहेगी।
शास्त्रों और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। छोटी-सी चूक भी मां और शिशु दोनों के लिए हानिकारक मानी जाती है।
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए
-
नुकीली चीजों का प्रयोग न करें
ग्रहण काल में कैंची, सुई, चाकू जैसी वस्तुओं का इस्तेमाल करना वर्जित माना गया है।
कहा जाता है कि इससे शिशु को हानि पहुंच सकती है। -
सिलाई-बुनाई से बचें
ग्रहण के दौरान सिलाई, बुनाई या कपड़ों को काटना-छीलना भी अशुभ माना गया है। -
ग्रहण देखना न भूलें
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की सीधी रोशनी नहीं देखनी चाहिए। मान्यता है कि इसकी किरणें अशुद्ध हो जाती हैं, जो शिशु पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। -
खानपान में लापरवाही न करें
ग्रहण के दौरान भोजन पकाना और खाना दोनों ही निषिद्ध माने जाते हैं।
अगर भोजन पहले से बना हो तो उसमें तुलसी पत्तियां डालना शुद्धि के लिए लाभकारी होता है।
गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए
-
ग्रहण शुरू होने से पहले पेट पर गेरू या हल्दी का लेप लगाना शुभ माना जाता है।
-
मंत्र जाप और प्रार्थना करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
-
ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना और घर की सफाई करना भी शास्त्रों में बताया गया है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
