web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • देश – विदेश

        US ने भारत पर 100% टैरिफ लगाया, ब्रैंडेड और पेटेंट दवाओं का निर्यात प्रभावित

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 26, 2025, 8:42 PM
        US ने भारत पर 100% टैरिफ लगाया, ब्रैंडेड और पेटेंट दवाओं का निर्यात प्रभावित
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        डोनाल्ड ट्रंप का फैसला: 1 अक्टूबर से ब्रैंडेड दवाओं पर 100% टैरिफ, भारतीय फार्मा सेक्टर पर असर

        अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (26 सितंबर) को बड़ा आर्थिक निर्णय लिया। उन्होंने ब्रैंडेड और पेटेंट दवाओं पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह फैसला 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा।

        ट्रंप ने इसे अमेरिका की घरेलू दवा कंपनियों को बढ़ावा देने और विदेशी दवाओं पर निर्भरता कम करने का कदम बताया। इस टैरिफ से डॉ. रेड्डी, ल्यूपिन, अरबिंदो फार्मा और सन फार्मा जैसी कंपनियों के अमेरिकी मार्केट में निर्यात प्रभावित होगा।

        टैरिफ का असर:

        • ब्रैंडेड व पेटेंट दवाओं पर 100%

        • किचन कैबिनेट्स: 50%

        • असबाबवाला फर्नीचर: 30%

        • बड़े ट्रकों पर (राष्ट्रीय सुरक्षा कारण): 25%

        भारत ने पिछले साल अमेरिका को 31,626 करोड़ की दवाएं एक्सपोर्ट की थीं, और 2025 में अब तक यह आंकड़ा 32,505 करोड़ पार कर चुका है।

        इस फैसले से ब्रैंडेड दवाएं अमेरिका में महंगी हो जाएंगी, डिमांड घटेगी, उत्पादन और रोजगार पर असर पड़ेगा। हालांकि, जेनरिक दवाओं पर फिलहाल राहत बनी हुई है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle