"दुनिया में हड़कंप: रूस ने बनाई अनलिमिटेड रेंज वाली न्यूक्लियर मिसाइल, कोई डिफेंस सिस्टम नहीं रोक सकता

रूस ने दुनिया की पहली न्यूक्लियर पावर्ड क्रूज मिसाइल “बुरेवस्तनिक-9M739” का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल अनलिमिटेड रेंज तक उड़ान भर सकती है और किसी भी देश के एयर डिफेंस सिस्टम से बच निकलने में सक्षम है।
रूस ने अपनी ताकत का नया नमूना पेश करते हुए दुनिया की पहली न्यूक्लियर पावर्ड क्रूज मिसाइल बुरेवस्तनिक-9M739 का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल अनलिमिटेड रेंज तक उड़ान भर सकती है और किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में सक्षम बताई जा रही है।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सभी परीक्षण पूरे हो चुके हैं और यह मिसाइल अब सर्विस में शामिल करने के लिए तैयार है। रूसी सेना प्रमुख वैलेरी गेरेसिमोव के मुताबिक, मिसाइल ने 15 घंटे की उड़ान में 14 हजार किमी की दूरी तय की।
न्यूक्लियर रिएक्टर से उड़ती मिसाइल
बुरेवस्तनिक मिसाइल पारंपरिक ईंधन की जगह न्यूक्लियर रिएक्टर से चलती है। लॉन्च के बाद इसका रिएक्टर एक्टिव हो जाता है, जिससे यह असीमित दूरी तक उड़ सकती है। अमेरिकी रिपोर्टों के मुताबिक, रूस इस मिसाइल से किसी भी कोने से अमेरिका तक हमला करने की क्षमता हासिल कर चुका है।
डिफेंस सिस्टम को मात देने वाली तकनीक
यह मिसाइल सामान्य बैलिस्टिक मिसाइलों की तरह अंतरिक्ष में नहीं जाती, बल्कि 50-100 मीटर की ऊंचाई पर उड़ते हुए लगातार रास्ता बदलती रहती है, जिससे इसे ट्रैक या गिराना लगभग असंभव है।
एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता
मिसाइल विशेषज्ञ जेफरी लुईस ने इसे "उड़ता हुआ चेरनोबिल" बताया है। उनका कहना है कि यह मिसाइल रेडिएशन और अस्थिरता का बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुतिन से मिसाइल टेस्ट रोकने और जंग खत्म करने की अपील की है।
तकनीकी चुनौतियां बाकी
इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक स्टडीज इंस्टीट्यूट (IISS) की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस को इस मिसाइल के न्यूक्लियर इंजन को स्थिर और सुरक्षित रखने में अभी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
2019 में इसी मिसाइल के परीक्षण के दौरान विस्फोट में 7 वैज्ञानिकों की मौत भी हुई थी।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
