web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • देश – विदेश

        PM मोदी का बड़ा ऐलान: साइकिल पर टैक्स लेने वाली कांग्रेस पर साधा निशाना, अब GST में डबल तोहफा!

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 4, 2025, 7:25 PM
        PM मोदी का बड़ा ऐलान: साइकिल पर टैक्स लेने वाली कांग्रेस पर साधा निशाना, अब GST में डबल तोहफा!
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GST दरों में कटौती को ऐतिहासिक सुधार बताते हुए कहा कि यह देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत के लिए बेहद जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार आम जनता की जेब में बचत बढ़ाने और जीवन को सरल बनाने के लिए लगातार सुधार कर रही है।

        उन्होंने कहा कि 22 सितंबर, सोमवार यानी नवरात्र के पहले दिन से नई दरें लागू हो जाएंगी। अब जीएसटी मुख्यतः दो दरों में रहेगा — 5% और 18%।

        प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सरकारों पर भी निशाना साधा और कहा कि पहले साइकिल, टॉफी और सीमेंट पर भी टैक्स वसूला जाता था। वहीं, मोदी सरकार ने सुधार करते हुए टैक्स स्ट्रक्चर को सरल बनाया है।

        पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह सुधार सिर्फ एक शुरुआत है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रिफॉर्म्स की यह श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले देशवासियों को खुशियों का डबल तोहफा मिलेगा।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle