web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • देश – विदेश

        प्रधानमंत्री मोदी ने मिजोरम में बैराबी-सैरांग नई रेलवे लाइन का उद्घाटन किया

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 13, 2025, 4:31 PM
        प्रधानमंत्री मोदी ने मिजोरम में बैराबी-सैरांग नई रेलवे लाइन का उद्घाटन किया
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        मिजोरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 13 सितंबर 2025 को बैराबी-सैरांग नई रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इस नई रेल लाइन से मिजोरम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में नई रफ्तार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

        प्रधानमंत्री की तीन दिवसीय यात्रा में मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में कुल 71,850 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने की योजना है।

        मिजोरम में रेलवे का नया अध्याय:
        प्रधानमंत्री मोदी का हेलिकॉप्टर भारी बारिश के कारण आइजोल के लम्मुआल ग्राउंड तक नहीं पहुँच सका। इसके चलते उन्होंने लेंगपुई एयरपोर्ट से ही बैराबी-सैरांग रेल लाइन का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर 3 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई। पीएम मोदी ने कहा कि आइजोल अब भारत के रेलवे मानचित्र पर जुड़ गया है।

        प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा:
        मोदी ने बताया कि 2014 से पहले टूथपेस्ट, साबुन और तेल जैसी रोजमर्रा की चीजों पर 27% तक टैक्स देना पड़ता था, जबकि अब केवल 5% जीएसटी लगता है। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारें दवा, टेस्ट किट और इंश्योरेंस पॉलिसी पर भी भारी टैक्स लगाती थीं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं महंगी हो जाती थीं। उनकी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं और इंश्योरेंस को आसान बना दिया है।

        मणिपुर और असम में परियोजनाएं:
        मणिपुर में प्रधानमंत्री करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। असम के गुवाहाटी में भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह और कोलकाता में संयुक्त कमांडर सम्मेलन 2025 में हिस्सा लेंगे। इसके बाद बिहार में भी विकास योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle