प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को 41 हजार करोड़ की नई योजनाओं का तोहफ़ा दिया, मुख्यमंत्री साय ने किसानों के लिए इस कदम पर आभार जताया

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत की। इस अवसर पर कुल 41 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।
प्रधानमंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और कृषि में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से लगभग दो करोड़ दाल उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए इस कदम पर आभार जताया और कृषि उपकरणों की चाबियाँ एवं अनुदान राशि भी वितरित की।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री राजीव रंजन सिंह, राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, साथ ही राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी और किसान उपस्थित थे।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
