web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • देश – विदेश

        नोबेल शांति पुरस्कार 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिला सम्मान, ट्रंप रहे निराश

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 10, 2025, 3:47 PM
        नोबेल शांति पुरस्कार 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिला सम्मान, ट्रंप रहे निराश
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        वेनेजुएला के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष को मिला विश्व मान्यता, 10 दिसंबर को होगी पुरस्कार वितरण

        नई दिल्ली। साल 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को प्रदान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से शांतिपूर्ण परिवर्तन लाने के उनके अथक प्रयासों के लिए दिया जाएगा।

        नोर्वेजियन नोबेल समिति ने अपने प्रशस्ति पत्र में कहा कि स्वतंत्रता के लिए खड़े होने वाले साहसी रक्षकों की पहचान करना आवश्यक है। इस वर्ष समिति ने विशेष रूप से वेनेजुएला पर ध्यान केंद्रित किया।

        अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए झटका
        इस वर्ष अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी कई देशों द्वारा नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। हालांकि, ट्रंप के दावों पर पानी फिर गया। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में उनके कदम और विवादास्पद नीतियों के कारण समिति ने उन्हें पुरस्कार देने से इनकार किया।

        पुरस्कार वितरण की तारीख
        मारिया कोरिना मचाडो को लगभग 1.2 मिलियन डॉलर मूल्य का नोबेल शांति पुरस्कार 10 दिसंबर 2025 को ओस्लो में प्रदान किया जाएगा। यही दिन स्वीडिश उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि भी है, जिन्होंने 1895 में अपनी वसीयत के माध्यम से इस पुरस्कार की स्थापना की थी।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        छत्तीसगढ़ सड़क हादसाट्रक दुर्घटनाJanjgir NewsBirra AccidentWedding Accident CGTruck Accidentसाय कैबिनेट
        nextArticle