web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • देश – विदेश

        नेपाल में बवाल: सोशल मीडिया बैन के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, काठमांडू एयरपोर्ट बंद, ओली ने दिया इस्तीफा

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 9, 2025, 4:59 PM
        नेपाल में बवाल: सोशल मीडिया बैन के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, काठमांडू एयरपोर्ट बंद, ओली ने दिया इस्तीफा
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू सोमवार को बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शनों की चपेट में आ गई। सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ ‘जेन जी’ की अगुवाई में हुआ विरोध प्रदर्शन इतना बढ़ गया कि सरकार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा।

        उड़ानों पर असर

        • एयर इंडिया ने दिल्ली-काठमांडू मार्ग पर चलने वाली तीन उड़ानें (AI2231/2232, AI2219/2220 और AI217/218) रद्द कीं।

        • इंडिगो की दिल्ली और मुंबई से उड़ानें (6E1153 और 6E1157) काठमांडू में उतरने का इंतजार करती रहीं लेकिन मंजूरी न मिलने पर उन्हें लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा।

        • नेपाल की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाई गई आग से उठे धुएं के कारण एयरपोर्ट के दक्षिणी हिस्से से आने वाली उड़ानों की लैंडिंग रोक दी गई।

        सोशल मीडिया बैन से भड़का गुस्सा

        नेपाल सरकार ने हाल ही में इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके खिलाफ हजारों युवा सड़कों पर उतर आए।

        • प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन को घेर लिया।

        • पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया लेकिन भीड़ को रोकने में नाकाम रही।

        भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन

        भारतीय दूतावास ने नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
        📞 +977-9808602881
        📞 +977-9810326134
        दूतावास ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

        नेताओं के घरों में आगजनी

        स्थिति इतनी बिगड़ी कि प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत कई नेताओं के घरों में आग लगा दी। स्थानीय मीडिया में संसद भवन से उठते धुएं की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

        • मंगलवार को ओली ने इस्तीफा दे दिया।

        • आशंका जताई जा रही है कि कई बड़े नेता देश छोड़ सकते हैं।

        कर्फ्यू और मौतें

        राजधानी के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सोमवार की हिंसा में 19 लोगों की मौत हुई, जिसके खिलाफ मंगलवार को भी लोग सड़कों पर उतरे।
        अब यह आंदोलन केवल सोशल मीडिया बैन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरकारी भ्रष्टाचार और राजनीतिक असंतोष के खिलाफ गुस्से का रूप ले चुका है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle