नेपाल में प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने किया मंत्रिमंडल विस्तार, तीन नए मंत्री बने

काठमांडू। Nepal News : नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस दौरान रामेश्वर खनाल, ओमप्रकाश अर्याल और कुलमान घीसिंग को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
रामेश्वर खनाल को वित्त मंत्री, ओमप्रकाश अर्याल को गृह मंत्री और कुलमान घीसिंग को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही अर्याल को कानून मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि घीसिंग को ऊर्जा मंत्रालय के साथ भौतिक पूर्वाधार, यातायात और शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि रामेश्वर खनाल आर्थिक सुधार सुझाव आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं और पूर्व सचिव भी रह चुके हैं। अर्याल पेशे से वकील हैं, वहीं कुलमान घीसिंग नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पूर्व कार्यकारी निदेशक रह चुके हैं। ओली सरकार में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। उनका नाम प्रधानमंत्री पद को लेकर भी चर्चा में रहा था।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
