प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर पहुंचे और ₹7,300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया। चुराचांदपुर में जनसभा कर समावेशी विकास का भरोसा दिलाया। , 7,300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (13 सितंबर 2025) को दो साल बाद मणिपुर का दौरा किया। भारी बारिश और विरोध प्रदर्शनों के बीच वे चुराचांदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने करीब ₹7,300 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
इम्फाल में खराब मौसम के कारण कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा, जिसके बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से चुराचांदपुर पहुंचे। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करने पहुंचे।
दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार मणिपुर के पुनर्विकास और शांति बहाली के लिए प्रतिबद्ध है। इस पैकेज में —
-
7,000 विस्थापित परिवारों के लिए नए घर,
-
₹3,000 करोड़ का पुनर्वास पैकेज,
-
₹500 करोड़ विस्थापितों की मदद के लिए,
-
₹3,600 करोड़ शहरी सड़क, जलनिकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन पर,
-
₹2,500 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं,
-
Manipur Infotech Development (MIND) प्रोजेक्ट,
-
9 वर्किंग वूमेन हॉस्टल शामिल हैं।
इम्फाल में भी उन्होंने ₹1,200 करोड़ की परियोजनाओं को हरी झंडी दी — जिनमें नया सिविल सचिवालय, IT SEZ भवन, पुलिस मुख्यालय, दिल्ली-कोलकाता में मणिपुर भवन और 4 जिलों में महिलाओं के लिए इमा मार्केट शामिल हैं।
इस दौरान इम्फाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री के देर से आने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मणिपुर की स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले ही यहां आना चाहिए था।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
