Leh Violence: सोनम वांगचुक पर पाकिस्तानी कनेक्शन और विदेशी फंडिंग की जांच जारी

डीजीपी जामवाल ने कहा, वांगचुक ही हिंसा का मुख्य प्रेरक, जोधपुर जेल में भेजे गए; विदेशी फंडिंग और एफसीआरए उल्लंघन की जांच
श्रीनगर। लेह हिंसा मामले में सोनम वांगचुक पर पाकिस्तान से कथित संबंध और विदेशी फंडिंग के आरोपों की जांच जारी है। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर जोधपुर जेल भेजा गया।
डीजीपी एस. डी. जामवाल ने बताया कि वांगचुक 25 सितंबर को हुई हिंसा का मुख्य सूत्रधार थे, जिसमें चार लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। जांच में उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। विदेशी फंडिंग और एफसीआरए उल्लंघन की जांच भी जारी है।
सोनम वांगचुक ने ‘अरब स्प्रिंग’ और अन्य देशों के आंदोलनों का हवाला देते हुए लोगों को भड़काने का प्रयास किया। उनके नेतृत्व में लेह एपेक्स बॉडी और करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस की ओर से आंदोलन चलाया गया।
जांच में 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 6 प्रमुख षड्यंत्रकारी शामिल हैं। इसके अलावा, विदेशी नागरिकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
