लेह हिंसा: सोनम वांगचुक गिरफ्तार, लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू और स्कूल-कॉलेज बंद

लद्दाख के लेह में 24 सितंबर को हिंसा भड़कने के दो दिन बाद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार ने वांगचुक पर लेह में हुई हिंसा का जिम्मेदार माना। गिरफ्तारी के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया और लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी रखा गया है। स्कूल और कॉलेज शनिवार तक बंद रहेंगे।
हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने BJP ऑफिस को आग लगा दी और CRPF की गाड़ी को भी नुकसान पहुँचाया। हिंसा में चार युवाओं की मौत और 80 लोग घायल हुए, जिनमें 40 पुलिसकर्मी शामिल हैं। अब तक लगभग 60 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
सोनम वांगचुक की संस्था SECMOL (Students Educational and Cultural Movement of Ladakh) का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया। इसके अलावा Himalayan Institute of Alternatives, Ladakh (HIAL) के खिलाफ भी FCRA उल्लंघन मामले में CBI जांच कर रही है।
CBI को प्रारंभ में केवल 2022 से 2024 तक के खातों की जांच करनी थी, लेकिन अब 2020 और 2021 के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा, आयकर विभाग से भी नोटिस भेजा गया।
हिंसा कैसे भड़की:
-
सोशल मीडिया से भीड़ जुटाई गई: आंदोलनकारियों ने 23 सितंबर की रात 24 सितंबर के लिए लद्दाख बंद का आह्वान किया।
-
पुलिस-प्रदर्शनकारियों की झड़प: लेह हिल काउंसिल के सामने प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़े, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, लेकिन भीड़ ने पुलिस की गाड़ी जलाई।
आगे की कार्रवाई:
सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बैठक 6 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। 2019 में अनुच्छेद 370 और 35A हटने के बाद लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल किया जाए।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
