web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • देश – विदेश

        Dubai Airshow Accident: तेजस फाइटर जेट क्रैश में IAF पायलट, जानें कौन थे विंग कमांडर नमांश स्याल?

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 22, 2025, 12:01 PM
        Dubai Airshow Accident: तेजस फाइटर जेट क्रैश में IAF पायलट, जानें कौन थे विंग कमांडर नमांश स्याल?
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        डेमो फ्लाइट के दौरान अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेजस विमान हादसे का शिकार। हिमाचल के कांगड़ा निवासी विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत, देशभर में शोक की लहर।


        by - Thaneshwar sahu 

        दुबई। दुबई एयर शो 2025 के दौरान शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के स्वदेशी फाइटर जेट तेजस के साथ बड़ा हादसा हो गया। डेमो फ्लाइट के दौरान विमान अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में IAF के बहादुर पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की दुखद मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक बयान जारी कर घटना की पुष्टि की है।

        कौन थे विंग कमांडर नमांश स्याल?

        34 वर्षीय नमांश स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले, नागरोटा के रहने वाले थे।

        • उनकी पत्नी भी भारतीय वायुसेना में सीनियर अधिकारी हैं।

        • पिता एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।

        नमांश का परिवार कई पीढ़ियों से सैन्य सेवा में जुड़ा रहा है। उनके निधन की खबर से हिमाचल सहित पूरे देश में गहरा शोक है। उनका पार्थिव शरीर रविवार को भारत लाया जाएगा।

        तेजस जेट का दूसरा बड़ा हादसा

        यह घटना तेजस फाइटर जेट से जुड़ा दूसरा प्रमुख हादसा है।
        इससे पहले मार्च 2024 में राजस्थान के जैसलमेर में ट्रेनिंग sortie के दौरान तेजस क्रैश हुआ था, हालांकि तब पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए थे।


        नमांश स्याल का आखिरी वीडियो वायरल

        हादसे के बाद सोशल मीडिया पर उन विज़ुअल्स और फुटेज की भरमार है, जिनमें क्रैश के बाद उठता काला धुआं देखा गया।
        इस बीच विंग कमांडर नमांश स्याल का आखिरी वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।
        देशभर से उनके प्रति श्रद्धांजलि संदेश उमड़ रहे हैं और लोग सोशल मीडिया पर “रियल हीरो” बताते हुए उन्हें याद कर रहे हैं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        भाजपा गठबंधन जीतभारतीय राजनीतिसरकार और विपक्षछत्तीसगढ़ बजट प्रतिक्रियाभूपेश बघेल बयानBudget 2026 reactionChhattisgarh politics
        nextArticle