web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • देश – विदेश

        धनबाद में नकली किन्नरों का गिरोह पकड़ा गया, असली किन्नरों ने किया पर्दाफाश — छत्तीसगढ़ में भी सतर्कता की जरूरत

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 15, 2025, 12:17 PM
        धनबाद में नकली किन्नरों का गिरोह पकड़ा गया, असली किन्नरों ने किया पर्दाफाश — छत्तीसगढ़ में भी सतर्कता की जरूरत
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा इलाके में रविवार देर रात असली किन्नरों ने नकली किन्नरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। झारखंड प्रदेश किन्नर बोर्ड की जिला सदस्य श्वेता और उनकी टीम ने आठ युवकों को किन्नर वेश में ठगी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

        इसी तरह की घटनाएं हाल ही में आसनसोल और अन्य शहरों में भी सामने आ चुकी हैं। किन्नर समाज ने चेतावनी दी है कि अगर नकली किन्नरों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे देशभर में अभियान चलाया जाएगा।

        क्या था मामला

        स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि कुछ युवक किन्नर बनकर जीटी रोड पर राहगीरों और वाहनों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं, और मौका पाकर मोबाइल व पैसे भी छीन लेते हैं। रविवार रात सूचना मिलने पर श्वेता अपनी टीम के साथ बरवाअड्डा के किसान चौक पहुंचीं, जहां नकली किन्नरों ने भागने की कोशिश की लेकिन असली किन्नरों और स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया।

        पुलिस कार्रवाई

        पकड़े गए सभी युवक धनबाद के भूली और गांधीनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

        किन्नर समाज की पहल

        श्वेता ने कहा कि ये लोग किन्नर बनकर ठगी और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं जिससे असली किन्नरों की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज समाज में सम्मान के साथ जीना चाहता है और वे ऐसे नकली गिरोहों को बख्शेंगे नहीं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle