जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: BJP ने तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, इनको मिला मौका

जम्मू। जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने द्विवार्षिक चुनावों के लिए तीन नेताओं को मैदान में उतारा है। BJP की इस लिस्ट में गुलाम मोहम्मद मीर, राकेश महाजन और शत शर्मा के नाम शामिल हैं।
सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन
शनिवार को देर रात तक उम्मीदवारों के नामों का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन घोषणा नहीं हो सकी। अब पार्टी ने रविवार को नामों की घोषणा कर दी है, क्योंकि सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है।
श्रीनगर में होगी BJP विधायकों की बैठक
भाजपा के सभी 28 विधायक रविवार को श्रीनगर पहुंच रहे हैं, जहां पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है।
बैठक के बाद विधायक अपने उम्मीदवारों के साथ सोमवार को राज्यसभा नामांकन दाखिल करेंगे।
चुनाव 24 अक्टूबर को होने हैं।
विपक्षी दलों ने भी तैयारियां कीं
वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने पहले ही अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राज्यसभा चुनाव को लेकर जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
