दिल्ली का CM हाउस बनेगा आम लोगों के लिए गेस्ट हाउस, ₹45 करोड़ खर्च पर सवाल

अरविंद केजरीवाल के बंगले में पार्किंग, कैफेटेरिया और मीटिंग रूम जैसी सुविधाएं, जनता भी ले सकेगी स्वादिष्ट ट्रेडिशनल फूड का आनंद
दिल्ली। दिल्ली सरकार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले (सीएम हाउस) को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने की तैयारी कर रही है। यह बंगला 6, फ्लैग रोड पर स्थित है।
अधिकारियों के अनुसार, रेनोवेशन के बाद गेस्ट हाउस में पार्किंग स्पेस, कैफेटेरिया, वेटिंग हॉल, मीटिंग रूम समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहाँ अधिकारी और मंत्री भी ठहर सकते हैं और अन्य स्टेट हाउस की तरह किराया देना होगा।
इसके अलावा, गेस्ट हाउस में ट्रेडिशनल फूड की सुविधा होगी, जिसका आनंद आम जनता भी ले सकेगी। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। बंगले की देखरेख के लिए 10 कर्मचारी तैनात हैं जो साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं संभालते हैं।
अरविंद केजरीवाल 2015 से 2024 तक पूरे 9 साल इस बंगले में परिवार समेत रहे थे। इस रेनोवेशन पर हुए ₹45 करोड़ खर्च को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए थे। बंगले को ‘शीशमहल’ नाम दिया गया था और दिल्ली विधानसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाया गया था।
साल 2022 में दिल्ली गवर्नर वीके सक्सेना के निर्देश पर विजिलेंस डिपार्टमेंट ने रेनोवेशन में गड़बड़ी और अधिक खर्च की जांच की थी। इस मामले की CBI जांच भी चल रही है। शिकायत भाजपा विधायक और तत्कालीन विपक्ष नेता विजेंद्र गुप्ता ने की थी।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
