भाजपा ने बिहार, बंगाल और तमिलनाडु चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए

नई दिल्ली। भाजपा ने गुरुवार को बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए।
-
बिहार: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी, जबकि यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को सह-प्रभारी बनाया गया।
-
पश्चिम बंगाल: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब सह प्रभारी होंगे।
-
तमिलनाडु: भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को प्रभारी और मुरलीधर मोहोल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव प्रभारियों के चयन का समीकरण
-
धर्मेंद्र प्रधान – चुनाव प्रबंधन और संगठन में मजबूत पकड़। बिहार जैसे जटिल जातीय समीकरण वाले राज्य में उनकी संगठन क्षमता भाजपा को मजबूती दे सकती है।
-
भूपेंद्र यादव – पहले कई राज्यों में प्रभारी रहकर भाजपा को जीत दिला चुके हैं। जटिल राजनीतिक हालात वाले बंगाल में उनका अनुभव अहम साबित होगा।
-
बैजयंत पांडा – साफ-सुथरी छवि और प्रभावशाली वक्ता। तमिलनाडु में गुटबाजी को संतुलित करने और भाजपा को मजबूत करने में मदद करेंगे।
बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 में चुनाव प्रस्तावित हैं। जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 2026 के मार्च-मई के बीच विधानसभा चुनाव होंगे।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
