web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • देश – विदेश

        भारत गौरव ट्रेन से करें चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 15, 2025, 1:25 PM
        भारत गौरव ट्रेन से करें चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        नई दिल्ली। CG NEWS : भारतीय रेलवे की आईआरसीटीसी द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा’ हेतु विशेष भारत गौरव टूरिस्ट एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की गई है। यह विशेष ट्रेन 25 अक्तूबर से अमृतसर से अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी।

        इस 9 दिवसीय पैकेज में श्रद्धालु उज्जैन के महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर व सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिरों के साथ द्वारकाधीश मंदिर और गुजरात के केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन कर सकेंगे।

        यात्रा के दौरान जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट व रेवाड़ी से भी यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इस यात्रा में कुल 762 यात्री शामिल हो सकेंगे, जिन्हें इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा। किराया प्रति यात्री ₹19,555 से ₹39,410 तक होगा।

        पैकेज में शाकाहारी भोजन, आवास, ट्रांसफर, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, बीमा और सुरक्षा की सुविधा शामिल होगी, जबकि स्मारकों के प्रवेश शुल्क व व्यक्तिगत खर्च शामिल नहीं होंगे। आईआरसीटीसी ने इसे ‘वन-स्टॉप स्पिरिचुअल और कल्चरल टूरिज्म पैकेज’ बताया है।

        आईआरसीटीसी ने यात्रियों को मान्य पहचान पत्र साथ लाने और स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी है। कंपनी का मानना है कि पंजाब, हरियाणा व दिल्ली क्षेत्र के श्रद्धालुओं में इस पैकेज की भारी मांग रहेगी। आरक्षण आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और क्षेत्रीय कार्यालयों में कराया जा सकता है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle