बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद: प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे, पुलिस-भीड़ झड़प में कई घायल

जुमे की नमाज के बाद बरेली में हिंसक प्रदर्शन, प्रशासन ने लगाया धारा 144
उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में शुक्रवार को ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जुमे की नमाज के बाद हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए।
मुख्य विवाद श्यामगंज इलाके में हुआ, जहां इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के आह्वान पर लोग जमा हुए। प्रशासन ने पहले अनुमति न देने के बावजूद हालात बिगड़ने पर 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी, RAF और PAC की तुकड़ियां तैनात कीं।
-
इलाके में बाजार बंद और स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी
-
ड्रोन और फ्लैग मार्च के जरिए निगरानी
-
दो FIR दर्ज, CCTV फुटेज से उपद्रवियों की पहचान
मौलाना तौकीर रजा ने समर्थकों से शांतिपूर्ण लौटने की अपील की, लेकिन कहा कि प्रशासन रोकता है तो जिम्मेदारी उसकी होगी। विवाद शाहजहांपुर से शुरू होकर लखनऊ, उन्नाव, कौशांबी, काशीपुर और हैदराबाद तक फैल गया।
जानकारों का मानना है कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले ऐसे विवाद सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सकते हैं। विपक्ष ने इसे वोट बैंक की राजनीति करार दिया।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
