अमित शाह आज रात रायपुर पहुंचेंगे, बस्तर दशहरा में मुरिया दरबार में होंगे शामिल

75 दिन के ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पहली उपस्थिति
रायपुर/छत्तीसगढ़। 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा के अंतिम महत्वपूर्ण पड़ाव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे रियासत कालीन ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगे, जो दशहरा पर्व की समाप्ति पर आदिवासी समुदाय और राज्य नेतृत्व के बीच संवाद का महत्वपूर्ण मंच है।
मुरिया दरबार परंपरा रियासत काल से चली आ रही है, जिसमें दूर-दराज से आए आदिवासी प्रतिनिधि अपनी समस्याएं और कष्ट राजा के समक्ष प्रस्तुत करते थे। वर्तमान दौर में इस परंपरा का सार्थकता मंत्रिमंडल की उपस्थिति से बनी रहती है। इस बार शनिवार 4 अक्टूबर को अमित शाह इस दरबार में क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
अमित शाह का कार्यक्रम इस प्रकार है:
-
आज रात 8:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट आगमन।
-
8:25 बजे निजी होटल में विश्राम।
-
कल सुबह 11:00 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना।
-
12:10 बजे माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा।
-
12:35 बजे सिरहासार भवन में कार्यक्रम।
-
दोपहर 3:15 बजे तक जगदलपुर में रहेंगे।
इस दौरान बीएसएफ और पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख करेंगे। गौरतलब है कि शाह के दौरे से ठीक पहले बीजापुर जिले में 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
