देश – विदेश
दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के लिए दीपावली/छठ पूजा स्पेशल ट्रेन
Nov 4, 2026, 12:49 PM

दीपावली और छठ पूजा त्यौहार के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरों के लिए दीपावली और छठ पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
14px16px18px20px22px24px
Speed:
रायपुर (CGVARTA)। दीपावली और छठ पूजा त्यौहार के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरों के लिए दीपावली और छठ पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक बुधवार दिनाँक 04, 11 एवं 18 नवम्बर 2026 को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन बरौनी से प्रत्येक गुरुवार दिनाँक 05, 12 एवं 19 नवम्बर 2026 को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है।
गाडी की समय सारिणी
गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक बुधवार 04, 11 एवं 18 नवम्बर को 10.30 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 11.15 बजे, प्रस्थान 11.20 बजे, भाटापारा आगमन 12.12 बजे, प्रस्थान 12.14 बजे, बिलासपुर आगमन 13.15 बजे, प्रस्थान 13.25 बजे, चांपा आगमन 14.14 बजे, प्रस्थान 14.16 बजे, रायगढ़ आगमन 15.08 बजे मार्ग के ठहराव वाले अन्य स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन 11.00 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन बरौनी से प्रत्येक गुरुवार 05, 12 एवं 19 नवम्बर 2026 को 14.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले रायगढ़ स्टेशन आगमन 12.25 बजे, प्रस्थान 12.27 बजे, चांपा स्टेशन आगमन 13.35 बजे, प्रस्थान 13.37 बजे, बिलासपुर स्टेशन आगमन 15.55 बजे, प्रस्थान 16.05 बजे, भाटापारा स्टेशन आगमन 19.10 बजे, प्रस्थान 19.12 बजे, रायपुर स्टेशन आगमन 21.05 बजे, प्रस्थान 21.10 बजे तथा 23.05 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी का ठहराव
रास्ते में ये गाड़ी रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल स्टेशनों में ठहराव के साथ चलेगी।
कोच संरचना
इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 02 जनरल, 03 स्लीपर, 13 एसी-III कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
बिहार जाने वाली 3 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म परिवर्तन
4 से 14 नवंबर तक निम्नलिखित ट्रेनें रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से प्रस्थान करेंगी। यात्री गुढ़ियारी साइड प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंचकर इन ट्रेनों में आसानी से यात्रा कर सकेंगे।
- 15160 दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस
- 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस
- 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
nextArticle

