दुर्ग में सैंडविच वाले पर नशेड़ियों का कहर: पैसे मांगते ही प्राइवेट पार्ट्स पर लात, पत्थर से सिर फोड़ा, हंगामा सड़क पर फैला

सिर्फ 40 रुपए को लेकर शुरू हुआ विवाद बड़े झगड़े में बदला—दोनों पक्षों की रिपोर्ट, CCTV जांच जारी।
By – Thaneshwar Sahu
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सैंडविच बेचने वाले एक युवक पर नशे में धुत युवकों द्वारा बर्बर हमला किया गया। सिर्फ 40 रुपए की मांग करना सैंडविच विक्रेता को इतना भारी पड़ गया कि हमलावरों ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर लात मारी, पत्थर से सिर फोड़ दिया और ठेला भी पलट दिया।
घटना का वीडियो वायरल है, जिसमें हमलावर लाठी, डंडे और मुक्कों से हमला करते दिख रहे हैं।
पीड़ित की पहचान शिवशंकर कुर्रे, निवासी करमतारा, बेमेतरा के रूप में हुई है। वह नेहरू नगर में मेड बेकर्स के सामने सैंडविच–बर्गर का स्टॉल चलाता है। हमले में उसका भाई भी घायल हुआ है।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
शिवशंकर ने बताया कि वह नेहरू नगर में किराए के घर में रहता है। 16 दिसंबर की रात करीब 9 बजे उदय क्षत्री और हेमंत क्षत्री उसके स्टॉल पर आए और सैंडविच खाया।
कीमत पूछने पर उसने बताया कि एक प्लेट 40 रुपए की है। खाना खत्म करने के बाद जब उसने पैसे मांगे तो उदय ने उधार देने की बात कही।
शिवशंकर के मना करने पर वे झगड़ने लगे और देखते ही देखते गाली-गलौज से मामला मारपीट तक पहुंच गया। युवक नशे में थे और अचानक उस पर हमला कर दिया।
“पत्थर, लाठी, मुक्के… सब कुछ मारा”—पीड़ित का आरोप
पीड़ित के अनुसार—
-
हमलावरों ने पहले उसे धक्का दिया
-
फिर पत्थर से उसके सिर पर वार किया
-
प्राइवेट पार्ट्स पर लात मारी
-
लाठियों और मुक्कों से हमला किया
-
ठेला पलटकर 25 हजार रुपए का नुकसान किया
उसका भाई बृजमोहन कुर्रे, जो बचाने पहुंचा, उस पर भी हमला किया गया। हमले में बृजमोहन के सिर, हाथ और कमर के पास गंभीर चोटें आईं।
दूसर पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत—कहा, हम पर पलटे से वार किया गया
दूसरी ओर, काशी तांडी (25) निवासी उड़िया बस्ती मॉडल टाउन ने भी शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उदय ने उसे फोन कर बुलाया था और मौके पर पहुंचने पर सैंडविच ठेले वाले ने ही उन पर पलटे से हमला किया। दोनों पक्षों में मारपीट होने की बात पुलिस ने भी स्वीकार की है।
सड़क पर उत्पात—दोनों ओर से खून-खराबा
वायरल वीडियो में नजर आता है कि—
-
ठेले को जोर से पलट दिया गया
-
सड़क पर दोनों गुटों में मारपीट चली
-
एक युवक खून से लथपथ पड़ा था
-
भीड़ जुटी और इलाके में भगदड़ जैसा माहौल बन गया
सूचना पर पहुंची नेहरू नगर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और थाने ले गई।
पुलिस की कार्रवाई—CCTV खंगाले जा रहे हैं
नेहरू नगर पुलिस के अनुसार—
-
दोनों पक्षों की FIR दर्ज हो गई है
-
मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है
-
प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं
-
आसपास के CCTV फुटेज की जांच जारी है
जांच पूरी होने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
