web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • क्राइम

        रायकेरा में एनटीपीसी मुआवजा विवाद में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 4, 2025, 7:12 PM
        रायकेरा में एनटीपीसी मुआवजा विवाद में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        मुआवजा राशि के लालच में बेटे और अन्य ने बुजुर्ग दंपती की हत्या, पुलिस ने घटना सुलझाई

        रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने रायकेरा में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
        जांच में सामने आया कि हत्या का कारण एनटीपीसी मुआवजा राशि के बंटवारे को लेकर चल रहा पुराना विवाद था।

        जानकारी के अनुसार, 3 अक्टूबर को ग्राम रायकेरा के कोटवार सकिर्तन राठिया ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के घुराउ राम सिदार (55) और उनकी सास सुकमेत सिदार (70) का शव उनके ही घर में पड़ा है। दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना और मारपीट पाया गया।

        जांच में मृतक के बेटे रविशंकर सिदार और रामप्रसाद सिदार को शक के घेरे में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मुआवजा राशि को लेकर विवाद के कारण 2 अक्टूबर को उन्होंने हत्या की योजना बनाई। रविशंकर ने अपने पिता घुराउ राम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और विरोध करने वाली सुखमेत सिदार की भी गला दबाकर हत्या कर दी।

        पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में रविशंकर सिदार (26) और रामप्रसाद सिदार उर्फ गरिहा (83) शामिल हैं।

        एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देश और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के नेतृत्व में घटना को सुलझाने में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle