web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • क्राइम

        दुर्ग में नौकरी के नाम पर ठगी: 150 से ज्यादा लड़कियों को बंधक बनाकर कराई ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 5, 2025, 4:02 PM
        दुर्ग में नौकरी के नाम पर ठगी: 150 से ज्यादा लड़कियों को बंधक बनाकर कराई ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        Goodway Indian Fashion Pvt. Ltd. नाम से चल रही फर्जी कंपनी का खुलासा, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए — पुलिस ने तीन गिरफ्तार किए

        दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरसी के कदम प्लाज़ा में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। यहां Goodway Indian Fashion Pvt. Ltd. नाम से फर्जी मार्केटिंग कंपनी चलाकर 150 से ज्यादा युवतियों को जाल में फंसाया गया।

        आरोप है कि कंपनी नौकरी दिलाने के नाम पर युवतियों से रजिस्ट्रेशन के लिए ₹3,000 और फिर कंपनी आईडी व ड्रेस के नाम पर ₹46,000 तक वसूले गए। कई लड़कियों से 10-10 हजार रुपये अतिरिक्त भी ऐंठे गए।

        पीड़ितों का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया पर लड़कों से बात कर ठगी के लिए तैयार करने की ट्रेनिंग दी जाती थी, और घर जाने से भी रोका जाता था। यानी युवतियों को अघोषित रूप से बंधक बनाकर रखा गया था।

        शनिवार को जब मामला सार्वजनिक हुआ तो थाने में जमकर हंगामा हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने
        रामभरोसे साहू, सत्यम पटेल, साहिल कश्यप, सुभाष चौधरी, राहुल सौंधिया, वेदप्रकाश शास्त्री और साधना पटेल के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

        पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों — सत्यम पटेल, साहिल कश्यप और रामभरोसे साहू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी फरार हैं।

        सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि कंपनी युवकों-युवतियों को नए लोगों को जोड़ने का दबाव डालती थी और नौकरी के नाम पर ठगी करती थी। फिलहाल पुलिस पूरे रैकेट की जांच कर रही है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        News Placeholderछत्तीसगढ़ सरकारमुख्यमंत्री सायकबीर पंथCM Vishnu Deo SaiReligious Newsरायपुर न्यूजरेलवे खबरमानवता
        nextArticle