डोंगरगढ़ में खुला गौमांस पकाने का मामला: बजरंग दल ने दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा

धर्म नगरी डोंगरगढ़ में गौमांस पकाने की घटना से भड़के हिंदू संगठन, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल — प्रशासन मौन।
डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में खुलेआम गौमांस पकाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के पास कुछ युवक गौमांस पका रहे थे, जिसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
बजरंग दल के नगर संयोजक रिषभ डकहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कई महीनों से डोंगरगढ़ में गौवध और अवैध गतिविधियां लगातार चल रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने से महज 200 मीटर दूरी पर गौमाता की हत्या जैसी घटनाएं होती हैं, जो पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।
हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और कहा कि जब धर्म नगरी में खुलेआम गौमांस पकाया जा सकता है, तो यह प्रशासनिक लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण है।
बजरंग दल संयोजक रिषभ डकहा ने कहा —
“हमें सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास गौमांस पकाया जा रहा है। हम मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ लिया। सवाल यह है कि पुलिस की गश्त कहां है और प्रशासन मौन क्यों है?”
घटना के बाद डोंगरगढ़ के लोगों और संगठनों में आक्रोश फैल गया है। सभी ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
