web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • क्राइम

        रायपुर में नर्स प्रियंका दास की दर्दनाक हत्या, कमरे में खून से सनी मिली लाश – बॉयफ्रेंड पर शक

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 9, 2025, 6:35 PM
        रायपुर में नर्स प्रियंका दास की दर्दनाक हत्या, कमरे में खून से सनी मिली लाश – बॉयफ्रेंड पर शक
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। MMI नारायणा अस्पताल में कार्यरत नर्स प्रियंका दास (23) की हत्या उसके किराए के कमरे में कर दी गई। युवती का शव खून से सना हुआ कमरे में मिला है। बताया जा रहा है कि प्रियंका का अपने बॉयफ्रेंड के साथ विवाद चल रहा था, इसी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

        जानकारी के मुताबिक, प्रियंका मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी और टिकरापारा इलाके में अपनी तीन सहेलियों के साथ किराए पर रहती थी। बुधवार को उसने डे शिफ्ट में ड्यूटी की थी। गुरुवार सुबह जब उसकी रूममेट नाइट ड्यूटी से लौटी तो उसने कमरे में प्रियंका की खून से सनी लाश देखी।

        घबराई सहेली ने तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर टिकरापारा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस को घटनास्थल से खून से सना चाकू मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है।

        ASP डॉ. पोर्ते ने बताया कि हत्या के शक में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

         पड़ोसियों ने नहीं सुनी कोई आवाज

        पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने किसी को भी प्रियंका के कमरे से निकलते नहीं देखा। न ही किसी तरह का झगड़ा या चीख सुनाई दी। इससे यह अंदेशा है कि हत्यारा बारीकी से मौका देखकर भाग निकला।

         कांग्रेस ने सरकार को घेरा

        इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर सरकार को निशाने पर लिया है। पार्टी ने लिखा –

        “रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या, भाजपा का कुशासन बेनकाब! अपराधी बेलगाम हैं, पुलिस लाचार और सरकार खामोश।”

        कांग्रेस ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और राजधानी में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        बीजेपीस्थानीय चुनावHyva Truck Accidentव्यापार समझौताChild AttackNaxal Newsसूरजपुर
        nextArticle