ऑपरेशन निश्चय: रायपुर रेंज में पुलिस का बड़ा एक्शन, 400 ठिकानों पर एक साथ छापे, 239 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित रायपुर रेंज के जिलों में पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत पुलिस ने 400 से अधिक संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस अभियान का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार, हथियारों की तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करना था।
अभियान में 100 से अधिक पुलिस टीमों ने भाग लिया और 31 NDPS, 95 आबकारी तथा 13 आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज किए गए हैं। कुल मिलाकर 239 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य उपलब्धियां
-
NDPS एक्ट: 31 प्रकरण दर्ज, 36 आरोपी गिरफ्तार, 17.104 किलो गांजा, 890 टैबलेट, 48 एम्पूल, 16 सिरिंज बरामद।
-
आबकारी एक्ट: 95 प्रकरण, 95 आरोपी गिरफ्तार, 780.920 लीटर अवैध शराब जब्त।
-
आर्म्स एक्ट: 13 प्रकरण, 13 आरोपी गिरफ्तार; रायपुर में 1 देसी रिवॉल्वर, 2 कारतूस और 5 चाकू मिले।
-
वारंट तामिल: 5 गिरफ्तारी वारंट और 12 स्थायी वारंट निष्पादित।
-
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: 70 मामलों में की गई।
जिला-वार प्रमुख कार्रवाई
गरियाबंद: 40 टीमों ने 200 स्थानों पर दबिश; 4.980 किग्रा गांजा, 275.280 लीटर शराब और 2 आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज।
बलौदाबाजार-भाटापारा: 57 स्थानों पर छापेमारी; 3.984 किग्रा गांजा, 133.540 लीटर शराब, 3 आर्म्स और 1 सट्टा प्रकरण दर्ज।
धमतरी: 92 स्थानों पर कार्रवाई; 1.090 किग्रा गांजा, 84.100 लीटर शराब बरामद।
महासमुंद: 25 स्थानों पर छापेमारी; 0.950 किग्रा गांजा, 10 टैबलेट, 48 एम्पूल, 16 सिरिंज व 34 लीटर शराब जब्त।
रायपुर: 6.100 किग्रा गांजा, 880 टैबलेट, 254 लीटर शराब, 6 आर्म्स प्रकरण और 35 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दर्ज।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
