web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • Advertisement Carousel
        क्राइम

        ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 50 करोड़ की ठगी: खैरागढ़ पुलिस मुंबई पहुंची, 8 आरोपी गिरफ्तार

        CGVARTACGVARTA
        Oct 27, 2025, 6:50 PM
        ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 50 करोड़ की ठगी: खैरागढ़ पुलिस मुंबई पहुंची, 8 आरोपी गिरफ्तार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        खैरागढ़ पुलिस 64 हजार की ठगी की जांच करने पहुंची थी, लेकिन खुलासा हुआ 50 करोड़ के बड़े साइबर नेटवर्क का। आरोपी महाराष्ट्र और बिहार के रहने वाले हैं।

        राजनांदगांव/खैरागढ़। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ पुलिस ने मुंबई में ऑनलाइन शॉपिंग और गेमिंग ऐप के जरिये ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
        पुलिस 64 हजार रुपए की ठगी की शिकायत की जांच के लिए गई थी, लेकिन जांच में 50 करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी का खुलासा हुआ। इस मामले में मुंबई से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

        आईजी अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि यह गिरोह फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट और ‘100 बुक’ नाम की बेटिंग ऐप के जरिये देशभर में लोगों को निशाना बना रहा था। गिरोह ऑनलाइन पेमेंट करते ही खातों से रकम उड़ा देता था।

         छात्रा से शुरू हुई जांच

        खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की छात्रा वसुधा सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर साड़ी खरीदने के दौरान 64 हजार रुपए की ठगी की शिकायत की थी।
        साइबर सेल ने जांच की तो पता चला कि यह गिरोह मुंबई के डोम्बिवल्ली और कल्याण इलाके से ठगी का नेटवर्क चला रहा है।

         7 दिन की रेकी के बाद कार्रवाई

        पुलिस टीम ने मुंबई में 7 दिनों तक रेकी की और खुद को डिलीवरी बॉय बताकर जानकारी जुटाई। इसके बाद दो फ्लैटों में छापेमारी कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
        मौके से 5 लैपटॉप, 14 मोबाइल, 51 पासबुक, 15 चेकबुक और 25 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

         गिरफ्तार आरोपी

        1. गौतम परमानंद (23) - महाराष्ट्र

        2. पवन सुरूसे (25) - महाराष्ट्र

        3. विनायक मोरे (24) - महाराष्ट्र

        4. अमित मोरे (25) - महाराष्ट्र

        5. रामचन्द्र चौके (21) - महाराष्ट्र

        6. अमोल दिवनाने (24) - महाराष्ट्र

        7. अभिषेक डंबडे (24) - महाराष्ट्र

        8. मनोज मुखिया (23) - बिहार

        सभी आरोपियों पर संगठित अपराध और जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य लिंक की जांच कर रही है।

        CGVARTA
        author

        CGVARTA

        cgvarta.com (छत्तीसगढ़ वार्ता) छत्तीसगढ़ का एक अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जो प्रदेश और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक एवं निष्पक्ष ख़बरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना तथा राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध, विकास, संस्कृति, खेल और जनहित से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी को निष्पक्षता के साथ प्रसारित करना है। प्रमुख विशेषताएँ - छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय एवं राज्य-स्तरीय ताज़ा ख़बरें निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता जन-सरोकार से जुड़े मुद्दे एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचार के लिए जुड़े रहें cgvarta.com के साथ

        Tag :
        थाईलैंड ट्रेन हादसास्थानीय चुनावChhattisgarh EducationPG Medical Seatछत्तीसगढ़ काउंसलिंगNEET PG UpdateAdmission NewsMedical College
        nextArticle
        Advertisement Carousel