भीलवाड़ा में इंसानियत शर्मसार: नवजात संग दरिंदगी, मां-नाना गिरफ्तार

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां मांडलगढ़ में एक 19 दिन के मासूम बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।
मां ने बदनामी के डर से नवजात के मुंह में कंकड़ ठूंसे और होंठ गोंद से चिपका दिए, फिर उसे पत्थरों में दबाकर मरने के लिए छोड़ दिया। दरअसल, यह बच्चा अवैध संबंध से पैदा हुआ था और परिवार ने पहले उसे बेचने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर यह साजिश रची।
नवरात्रि के तीसरे दिन सीता माता कुंड मंदिर के पास एक चरवाहे ने बच्चे की हल्की सिसकियां सुनी और पुलिस को सूचना दी। बच्चे को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई।
पुलिस जांच में बच्चा की मां और नाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब डीएनए टेस्ट के जरिए जैविक पिता की पहचान भी की जाएगी।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
