SECL कोल माइन्स में चोरी करने घुसे चोर: फंसे 24 घंटे तक सुरंग में, रेस्क्यू कर पुलिस ने पकड़ा

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक अनोखा चोरी का मामला सामने आया है।
यहां साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के बलरामपुर स्थित अंडरग्राउंड कोल माइन्स में चोरी करने गए चोर अंदर ही फंस गए। सुरक्षाकर्मियों ने जैसे ही बाहर निकलने का रास्ता बंद किया, सभी चोर 24 घंटे तक सुरंग में कैद रहे। अंततः सुरक्षा दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी चोरों को पकड़ लिया।
चोरी करने गए थे अंडरग्राउंड माइन्स में
मामला बिश्रामपुर SECL कोल माइन्स, जिला बलरामपुर का है।
सुरक्षा अधिकारी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी की नीयत से माइन्स के अंदर घुस गए हैं।
जानकारी मिलते ही SECL सिक्योरिटी टीम मौके पर पहुंची और माइन्स के प्रवेश द्वार को जाली लगाकर बंद कर दिया।
इसी दौरान चोर अंदर ही फंस गए।
24 घंटे तक फंसे रहे चोर, बाहर निकलने की कोशिश नाकाम
करीब 6 चोर अंडरग्राउंड माइन्स के अंदर ही फंसे रहे।
उन्होंने कई बार जाली के नीचे से भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
24 घंटे बाद त्रिपुरा राइफल के जवानों और सुरक्षा अधिकारी ने अंदर जाकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
इस दौरान अंधेरे में चोर भागने लगे, लेकिन जवानों ने सभी को पकड़ लिया।
हमले की कोशिश और गिरफ्तारी
रेस्क्यू के दौरान एक चोर ने सुरक्षा अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश की,
लेकिन अधिकारी बाल-बाल बच गए।
सभी चोरों को पकड़कर त्रिपुरा राइफल जवानों ने विश्रामपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
चोरी के लिए उपयोग किए गए हथियार और लाखों रुपये के कटिंग केबल तार भी बरामद किए गए हैं।
पहली बार ऐसा अनोखा मामला सामने आया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अंडरग्राउंड माइन्स में चोरी करने की यह पहली घटना है।
बाहर लाते समय एक चोर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जवानों ने उसे भी पकड़ लिया।
अब पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
