web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • क्राइम

        जांजगीर में NSUI नेता समेत 5 गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस के साथ डकैती की साजिश नाकाम

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 6, 2025, 6:07 PM
        जांजगीर में NSUI नेता समेत 5 गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस के साथ डकैती की साजिश नाकाम
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में पुलिस ने डकैती की साजिश रचते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में NSUI का छात्र नेता जितेंद्र दिनकर भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल, 5 कारतूस, चाकू और सब्बल बरामद किए हैं।

        जानकारी के अनुसार, घटना 5 अक्टूबर की रात की है। जांजगीर सिटी कोतवाली क्षेत्र के पेंड्री रोड में कुछ युवक दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। दुकान मालिक राहुल अग्रवाल ने शटर तोड़ने की आवाज सुनी और बाहर निकलकर देखा तो तीन नकाबपोश युवक वहां मौजूद थे। उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए।

        सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बाद में पूछताछ के दौरान उनके दो और साथियों को भी पकड़ा गया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

        पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, पांच कारतूस, एक चाकू, दो सब्बल, दो नकाब और एक बाइक जब्त की है।

        इस मामले पर BJP ने कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने कहा कि, “कांग्रेस अब अपराधियों का गिरोह बन गई है। जांजगीर में हुई डकैती की साजिश में NSUI नेता की संलिप्तता इसका उदाहरण है।”

        गिरफ्तार आरोपी:
         मनीष कुमार बनवा (26), निवासी ग्राम अफरीद
         चैतन्य दिनकर उर्फ चमन (19), निवासी तागा
         हितेश दिनकर (21), निवासी तागा
         जितेंद्र दिनकर (26), निवासी पूटपुरा
         तरुण सूर्यवंशी (22), निवासी भाटापारा

        पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        स्थानीय चुनावPolice InvestigationReligious NewsWomen CricketDC vs RCBRCBWPL FinalUPSC
        nextArticle