Featureछत्तीसगढ़

Cm Oath: 23 साल के युवा छत्तीसगढ़ में सीएम के शपथ ग्रहण में दिखा अलग ही जोश…

रायपुर (CGVARTA)। Cm Oath. बुधवार को छत्तीसगढ़ में भाजपा की नव निर्वाचित सरकार के मुखिया विष्णुदेव साय ने दो डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ पद व गोपनीयता की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में हुआ। इसमें  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 6 केंद्रीय मंत्री, 5 राज्य के मुख्यमंत्री और 1 डिप्टी सीएम शामिल हुए।

अब अपना अच्छा-बुरा समझने लगा है छत्तीसगढ़

Cm Oath. समारोह में जहां तक नजर गई जन समूह ही नजर आया। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक, सांसद सहित तमाम कार्यकर्ता भी शपथ ग्रहण के साक्षी बने। 23 वर्ष के युवा छत्तीसगढ़ में साइंस कॉलेज मैदान का जनसमूह इस बात का गवाह था कि अब छत्तीसगढ़ युवा हो चुका है और अपना अच्छा-बुरा समझने लगा है। यहां की जनता को अब कोई भी अपनी बातों में नहीं ले सकता। साथ ही समारोह का जन सैलाब बता रहा था कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन से कितना जोश है। इससे पूर्ववर्तीय सत्ता में रही कांग्रेस को अपनी कार्यप्रणाली पर जरूर मंथन करना चाहिए। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने हार पर मंथन किया, एक मंथन यह भी बनता है।

करोड़ों लोगों ने देखा सीधा प्रसारण

Cm Oath. इसके अलावा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह करोडों लोगों ने लाइव देखा। प्रदेश ही नहीं देशभर के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता समारोह में पहुंचे। पूरा समारोह स्थल भगवा रंग में डूबा रहा। आयोजन को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर लाइव प्रसारण किया गया। गांव-गांव में एलईडी स्क्रीन पर आयोजन का प्रसारण किया गया। समारोह स्थल खचाखच भरा था।

प्रधानमंत्री की गारंटी को किया प्रदर्शित

Cm Oath. कार्यक्रम के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया। आयोजन स्थल पर लगे बैनर पोस्टर में प्रधानमंत्री की गारंटी को प्रदर्शित किया गया। इसमें विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़, शपथ सेवा की सुशासन की, सुरक्षा की, विकास की को दर्शाया गया था। प्रधानमंत्री की गारंटी कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास और निर्मल जल योजना, बोनस की गारंटी, 500 रुपए में गैस सिलेंडर आदि का उल्लेख किया गया। शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा हम संकल्प निभाएंगे समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाएंगे। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास सरकार का मूलमंत्र होगा।

Related Articles

Back to top button