रायपुर (CGVARTA)। शहर में अनोखी चोरी (Chori) की घटना सामने आई है। चोरों को एक किसान के घर गहने और नकदी नहीं मिले तो बकरा-बकरी ही चुराकर भाग गए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम कुर्रु निवासी परदेशी पांडेय बकरी पालन का काम करते हैं। उनके बाड़े में 28 बकरा-बकरी थे। 20 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे सभी सो गए। सुबह करीब 5 बजे परदेशी उठा, तो बाहर से दरवाजा बंद था। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को खिड़की से बाहर भेजकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद वे अपने कोठे में गए, तो वहां से 13 बकरी और 2 बकरा गायब थे।
इसी तरह उनके पड़ोसी रेखराम वर्मा के कोठे से भी 3 बकरा गायब था। अज्ञात चोर (Chori) दोनों की बकरियां व बकरा लेकर फरार हो गए थे। इसकी शिकायत पर राखी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।