मेकाहारा अस्पताल की लापरवाही: डिलीवरी के बाद नवजात और मां की जान खतरे में

मेकाहारा अस्पताल में ऑपरेशन के टांके खुलने से महिला की हालत गंभीर, अस्पताल प्रबंधन ने सुधार की पुष्टि की
रायपुर। मेकाहारा अस्पताल में 13 सितंबर को डिलीवरी कराने वाली महिला ऐरम सबा (27) की सर्जरी के टांके खुलने से स्वास्थ्य गंभीर हो गया। नवजात बच्चे को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा था।
पीड़ित पति तबरेज ने बताया कि पत्नी को रात से लगातार दर्द है, लेकिन डॉक्टर जांच के लिए नहीं पहुंचे। नर्स केवल क्लीनिंग करके गई।
स्त्री-प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि किशोर गुप्ता ने बताया कि 13 सितंबर को गंभीर रक्तस्राव के चलते ऐरम सबा को आपातकालीन सेवा में भर्ती किया गया। उन्हें प्लेसेंटा परक्रिटा की समस्या थी और पहले भी तीन बार सीजेरियन ऑपरेशन हो चुका था। ऑपरेशन के दौरान 14 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया।
18 सितंबर को डिस्चार्ज के बाद, 22 सितंबर को कमजोरी महसूस होने पर महिला दोबारा भर्ती हुई। जांच में पाया गया कि ऊपरी टांका खुल गया है, जबकि अंदरूनी टांका जुड़ा हुआ है। महिला को दवाइयां और एंटीबायोटिक दी जा रही हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि महिला निरंतर चिकित्सकीय देखरेख में है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। घाव ठीक होने पर दोबारा टांका लगाया जाएगा।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
