web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        पैतृक जमीन बंटवारे के नाम पर 13 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 10, 2025, 5:09 PM
        पैतृक जमीन बंटवारे के नाम पर 13 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        बलरामपुर: जिले की वाड्रफनगर तहसील में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पटवारी मोहन सिंह को किसान से ₹13,000 रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया।

        मामला पण्डरी गांव का है, जहां किसान ने पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि पटवारी काम में टालमटोल कर बार-बार पैसे मांगता रहा और अंततः ₹13,000 की रिश्वत तय की। किसान ने इनकार कर दिया और ACB से शिकायत की।

        शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजना बनाकर जाल बिछाया। बुधवार को जैसे ही पटवारी ने किसान से पैसे लिए, टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। मौके से पूरी रकम बरामद कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle