web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        खैरागढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते जिला पटवारी संघ अध्यक्ष गिरफ्तार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 3, 2025, 4:58 PM
        खैरागढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते जिला पटवारी संघ अध्यक्ष गिरफ्तार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार, 3 सितंबर को बड़ी कार्रवाई की। एसीबी ने जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष एवं हल्का पटवारी क्रमांक 42-43, धर्मेंद्र कांडे को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

        ग्राम डोकराभांठा के किसान भागचंद कुर्रे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पटवारी ने भूमि संबंधी दस्तावेज़ (पर्चा और फौती उठाने) के नाम पर उससे ₹10,000 की रिश्वत मांगी। किसान की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सौदा ₹9,000 में तय हुआ। शिकायत के बाद एसीबी ने कार्रवाई का प्लान बनाया।

        एसीबी टीम ने न्यायालय परिसर के पास पटवारी के अस्थायी कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही किसान ने आरोपी को रिश्वत के ₹9,000 सौंपे, टीम ने उसे गुलाबी नोटों समेत धर दबोचा। पूछताछ में धर्मेंद्र कांडे ने रिश्वत लेने की बात कबूल कर ली।

        कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पटवारी संघ के कई सदस्य मौके पर पहुंच गए और समर्थन में नारेबाजी करने लगे। “धर्मेंद्र भैया, हम आपके साथ हैं” जैसे नारे गूंजते रहे।

        धर्मेंद्र कांडे जिला पटवारी संघ का अध्यक्ष होने के कारण यह गिरफ्तारी एसीबी की जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle