web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        अगर भरोसा है तो गठबंधन निभाइए, नहीं तो…, मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Aug 30, 2025, 7:00 PM
        अगर भरोसा है तो गठबंधन निभाइए, नहीं तो…, मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गोरखपुर दौरे के दौरान बड़ा बयान दिया है। एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी की नींव गोरखपुर से रखी गई है, लेकिन अफसोस है कि कुछ स्थानीय नेता लगातार उनकी पार्टी और छवि को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

        डॉ. निषाद ने कहा कि आरक्षण को लेकर फैसला भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को लेना है, क्योंकि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है और निषाद पार्टी उसकी सहयोगी है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर सरकार स्तर पर सकारात्मक पहल की जा रही है, लेकिन कुछ कथित नेता समाज को गुमराह करने और कड़वाहट फैलाने का काम कर रहे हैं।

        ‘पूरा विधानसभा निषादमय हो जाए’

        मंत्री संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज का रिश्ता त्रेता युग से ही भगवान श्रीराम के साथ रहा है और पार्टी उसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है। पत्रकारों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो अन्य दलों से आकर भाजपा में शामिल हुए हैं, वे टिकट बंटवारे पर बयानबाज़ी कर रहे हैं।

        उन्होंने कहा, “अगर भाजपा निषाद समाज को ज्यादा टिकट देती है तो यह स्वागत योग्य है। हम तो चाहते हैं कि पूरा विधानसभा निषादमय हो जाए और 403 में से 403 विधायक निषाद समाज से जीतकर आएं।”

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle