web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        जशपुर में दर्दनाक हादसा: गणेश विसर्जन जुलूस में बोलेरो घुसी, 3 की मौत, 25 घायल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 3, 2025, 4:37 PM
        जशपुर में दर्दनाक हादसा: गणेश विसर्जन जुलूस में बोलेरो घुसी, 3 की मौत, 25 घायल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बगीचा थाना क्षेत्र के जुरुडांड गांव में मंगलवार रात एक तेज़ रफ्तार बोलेरो ने श्रद्धालुओं की भीड़ को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

        हादसे का घटनाक्रम

        करीब डेढ़ सौ ग्रामीण गणेश प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में शामिल थे। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच अचानक एक बोलेरो तेज रफ्तार से भीड़ में घुस गई। देखते ही देखते खुशी का माहौल चीख-पुकार और भगदड़ में बदल गया।

        घटना के तुरंत बाद घायलों को बगीचा अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर मरीजों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे की खबर मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास देर रात अस्पताल पहुंचे और उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया।

        मृतकों की पहचान

        • अरविंद (19 वर्ष), पिता तोबियस केरकेट्टा

        • विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष), पिता देवनारायण

        • खिरोवती यादव (32 वर्ष), पत्नी हरीश यादव

        घायलों की सूची (आंशिक)

        फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम, संदीप यादव, देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और अन्य।

        अस्पताल में अफरा-तफरी

        घटना के बाद अस्पताल में चीख-पुकार मची रही। परिजन अपने घायलों की जानकारी के लिए परेशान दिखे। मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है।

        मुख्यमंत्री का शोक संदेश

        मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जशपुर में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुई यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle