राष्ट्रपति इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति रायपुर स्थित लोक भवन में दोपहर 12:45 बजे पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेंगी।
रायपुर (CGVARTA)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति रायपुर स्थित लोक भवन में दोपहर 12:45 बजे पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके पश्चात, शाम 4 बजे वे रायपुर के बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
23 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद, दोपहर 12:45 बजे वे जगदलपुर में मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति का यह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा राज्य की राजधानी रायपुर और बस्तर क्षेत्र में विभिन्न औपचारिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता का अवसर होगा।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
