सरगुजा में हाथियों का कहर: दो लोगों की मौत, 25 हाथियों के झुंड से दहशत

लालमाटी और लुंड्रा वन रेंज में हाथियों के हमले से दो की जान गई; ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने की दूरी बनाए रखने की अपील।
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों में हाथियों के हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
पहला मामला लालमाटी जंगल का है, जहां भोपाल निवासी युवक को हाथियों के झुंड ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
वहीं, दूसरा मामला लुंड्रा वन रेंज का है, जहां एक युवक आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहा था और अचानक हाथियों के झुंड ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
25 हाथियों का दल फैला रहा दहशत
जानकारी के अनुसार, लालमाटी क्षेत्र में 25 हाथियों का दल पिछले कई दिनों से डेरा डाले हुए है।
यह झुंड गांवों के आसपास घूम रहा है और खेतों को रौंदने के साथ कई घरों को नुकसान पहुंचा चुका है।
ग्रामीणों में लगातार भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग की अपील — दूरी बनाए रखें
वन विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और लगातार मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के झुंड के पास न जाएं और उनकी मूवमेंट की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें।
सुरक्षा के मद्देनज़र अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
